Tranding
Tue, 14 Apr 2026 01:15 PM

रक्तदान कर मनाया समाजयोगी डा. सौरभ एवम डा.रागिनी ने वैवाहिक वर्षगांठ।

सब करे हरियाली शादी तो बात बन जाए" का दे रहे है संदेश

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

देहदानी डा.सौरभ पाण्डेय एवम डा. रागिनी पाण्डेय ने गुरुद्वारा, जटाशंकर में श्री गुरु गोरखनाथ ब्लड बैंक  गोरखपुर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान कर अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के कार्यक्रम का श्री गणेश करते हुए रक्तदान महादान को चरितार्थ किया।

युवा दम्पत्ति सौहार्द शिरोमणि संत डा. सौरभ पाण्डेय मानद कुलपति एवम् प्रमुख धराधाम इण्टरनेशनल और मिसेज इण्डिया डा. रागिनी पाण्डेय अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ पर सामाजिक सरोकारों के ध्येय को पूर्ण करते हैं। सामाजिक सरोकारों के क्रम में गत वर्ष इस युवा दम्पत्ति ने अखिल भारतीय आर्थविज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए संकल्प पत्र एम्स को प्रस्तुत कर अपने देहदान की घोषणा कर चुके हैं। ये तो स्व का त्याग है। स्व के त्याग के साथ-साथ स्वयं के विवाह मण्डप में जयमाल के पश्चात वृक्षारोपण किया और इस परम्परा का निर्वाह प्रत्येक वर्ष अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ पर अवश्य करते हैं।इस दौरान जनाब सैयद हुजैफा,मुहम्मद आकिब अंसारी आदि ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा जटाशंकर गोरखपुर अध्यक्ष भाई जसपाल सिंह, सदस्य पंजाबी अकादमी उ. प्र. जगनैन सिंह नीटू, सदस्य मा.शि.प. उ. प्र. डा.एहसान अहमद, दुर्गेश बजाज (सदस्य गोरखपुर विकास प्राधिकरण सलाहकार समिति)आप पदाधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव, सपा पदाधिकारी राहुल गुप्ता,इंजीनियर मिन्नत गोरखपूरी,हाजी जलालुद्दीन कादरी, गुरू बाबा,शाहीन शेख आदि उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap