Tranding
Fri, 29 May 2026 08:34 PM

डॉ श्रीकांत दुबे,जिला के नए सिविल सर्जन बने,बधाईयों का तांता लगा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

पश्चिम चंपारण जिला को नए सिविल सर्जन के रूप में,डॉ श्रीकांत दुबे को पदस्थापित किया गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार,जिला के सिविल सर्जन के पद पर योग्यदान करने हेतु सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डॉ श्रीकांत दुबे फिलहाल जीएमसीएच में शिक्षक के पद पर कार्यरत है लेकिन विभाग द्वारा पश्चिम चंपारण का सर्जन बनाया गया है, क्योंकि पूर्व के सिविल सर्जन, डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए हैं,इसके बाद से यह पद प्रभार में चल रहा था। श्रीकांत दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में रोगियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह ने एक अधिसूचना जारी किया है जिसमें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग के प्राध्यापक,डॉ दिनेश कुमार को मेडिकल कॉलेज बेतिया का प्राचार्य,जबकि डॉ सुधा भारती को अधीक्षक बनाया गया है। सरकार ने कहा है कि रोगियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो,साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
197

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap