Tranding
Mon, 09 Nov 2026 02:30 AM
अपराध / Nov 22, 2025

बाइक से गिरकर महिला की हुई मौत, फैली सनसनी,कोहरा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बाइक से दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी रहती है, कुछ घटनाएं तो अनियंत्रित होकर टकराने,गिरने से होती है,और कुछ घटना बाइक की तेज रफ्तार से चलाने के कारण भी हुआ करती है। 

इसी क्रम में संवाददाता को घटना के बारे में जानकारी मिली है कि धनहा थाना क्षेत्र के घाघवा कलवापट्टी मुख सड़क पर कलवापट्टी गांव के पासअनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला जीविका कार्य कर घाघवा से धनहा गांव स्थितअपने घर वापस आ रही थी,वह धन्नहाथाना गांव निवासी,मंगल बिन की पत्नी, सुगिया देवी,उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है। ग्रामीण ने संवाददाता को बताया कि सुगिया देवी जीविका के कम से घाघवा गांव गई थी। वापसी में रूपही गांव निवासी नीतीश खरवार के बाइक से लिफ्ट लेकर बैठ गई और घर जा रही थी,रास्ते में ही खलवापट्टी के पास बाईक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, जिसके कारण वह सड़क पर गिर गई,सर मेंअधिक चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में गम का माहौल छा गया। पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
85

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap