Tranding
Tue, 14 Apr 2026 05:50 PM
अपराध / Mar 06, 2023

जिला के एक मजदूर का अहमदाबाद में मशीन में दबकर हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले के एक युवक का अहमदाबाद में धागा रॉलिंग मशीन में फंसने से दबकर मौत हो गई है।मृतक चनपटिया थाना क्षेत्र के बर्वचाप गांव निवासी,मोहन दास के 24 वर्षीय पुत्र,राहुल दास था।घटना की जानकारी उसके साथ काम कर रहे साथियों के द्वारा उसके परिजनों को मोबाईल दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया,साथ ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।

परिजनों ने संवाददाता को बताया कि मृतक गुजरात केअमदाबाद रौसर्स पॉलीपॉप धागा बनाने वाले कंपनी में प्लांट ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था,रात्रि समय कम करने के क्रम में रोल में फस गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई,मृतक की शादी पांच वर्ष पूर्व आरती देवी से हुई थी,उसको दो साल का एक बेटा है,मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है,रोते रोते बेहोश हो जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap