Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:21 PM

वर्षा में नीम का पेड़ गिरने से एक किशोरी की हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

भयंकर वर्षा होने के कारण जोगापट्टी प्रखंड के नवगावां गांव में घर पर नीम का पेड़ गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई,वहीं दो महिलाएं जख्मी हो गईं।मृत किशोरी की पहचान नवागांवां निवासी, प्रहलाद प्रसाद शाह की पुत्री,प्रेम शिला देवी के रूप में की गई है।मृतक की बड़ी बहन,पुनीता कुमारी और दुलारी देवी नौगावान निवासी भी बुरी तरह घायल हो गई है। जख्मी लोगों में दोनों की स्थिति गंभीर बताई गई है। ग्रामीणों के सहयोग से मृतिका के साथ घायल पुनीताऔर दुलारी देवी को निकाल लिया गया,सभी को स्थानीय सीएएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। डॉक्टर के नहीं होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।परिजनों के द्वारा दोनों को जीएमसीएच ले जाया गया, जहां उन दोनों का इलाज चल रहा है।वही सीएचसी में किसी भी डॉक्टर के नहीं रहने पर ग्रामीणों द्वाराअस्पताल में हंगामा करने की भी सूचना मिली है।

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap