Tranding
Sat, 07 Nov 2026 09:27 PM

पत्रों की रजिस्ट्री सेवा बंद किया जाना जनविरोधी - असित सिंह

अमित कुमार त्रिवेदी 

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

पत्रों की रजिस्ट्री सेवा बंद किया जाना जनविरोधी।

 गोल चौराहा स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर विश्व ट्रेड यूनियन फेडरेशन ( डब्ल्यू एफ टी यू ), अंतरराष्ट्रीय संघ है जिसकी स्थापना 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया भर के ट्रेड यूनियनों को एकजुट करने के उद्देश्य से की गई थी, की 80 वीं जयंती पर मानव श्रृंखला बना कर रजिस्ट्री सेवा बंद करने के खिलाफ प्रदर्शन किया ।  

 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के श्रमिक नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के तहत् पोस्टल सर्विस की रजिस्ट्री सेवा बंद की गई है। जो कि निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा चलाई जा रही कोरियर सेवा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नीति लागू की गई है।

जिससे आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग जनता कोई भी दस्तावेज या पार्सल भेजने के लिए सिर्फ स्पीड पोस्ट सेवा का ही विकल्प ही उसके सामने होगा। 

जब कि इसमें उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है, जिससे आम जनता और विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

मंच के संयोजक असित कुमार सिंह ने कहा कि आंदोलन निरंतर जारी रहेगा और इस क्रम में जनता के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा किया जाएगा ।

प्रदर्शनकारियों में उमेश शुक्ला, गौरव दीक्षित,तारणि कुमार पासवान, राजीव खरे, राणा प्रताप सिंह, रमेश सिंह भदौरिया,मो वशी, योगेश ठाकुर, एस ए एम जैदी, आर पी कनौजिया, छवि लाल,आर पी श्रीवास्तव, ओपी रावत, उमाकांत, चंदन सिंह,

आदि शामिल रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap