Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:33 PM
धार्मिक / Mar 07, 2023

अपना देश अपना प्रदेश फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेचन यादव ने दी सभी देश प्रदेश वासियो को होली की बधाई।

दिल्ली।

अपना देश अपना प्रदेश फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेचन यादव सभी देश और प्रदेश वासियों को समस्त जनपदवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा है कि रंगों का त्‍यौहार होली परिवार और दोस्‍तों के लिए एक साथ आने और जीवन के सहज आनंदमय उत्‍सव की भावना का आनंद लेने का पर्व है। होली के पर्व पर जय चौबे ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है। श्री यादव ने कामना की कि यह अवसर शांति, सद्भाव, समृद्धि और खुशी लाए तथा हमारे समाज के मैत्री बंधन को मजबूत करे। उन्‍होंने कामना की है कि रंगों का यह त्‍यौहार सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आयेगा। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि त्‍यौहारों से लोग एक दूसरे से जुडते हैं और सामाजिक सौहार्द और एकता बनी रहती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap