Tranding
Mon, 15 Jun 2026 02:10 PM

रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर एक की मौत दूसरा जख्मी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी,जिसमें दोनों युवक ट्रक पिलर के बीच करीब आधे घंटे तक फंसे रहे,स्थानीय लोगों ने दोनों को निकालने की काफी मशक्कत की,लेकिन दोनों को नहीं निकाला जा सका,बाद में क्रेन के मदद से ट्रक को हटाया गया तब तक एक युवक आर्यन की मौत हो चुकी थी,वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनि कर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर 6 थाना की पुलिस ने लोगों को शांत कराया,साथ ही मामले की जांच में जुड़ गई है।घटना छावनी रेलवे गुमटी की बताई गई है। घायल व्यक्ति की पहचान, मनवापुल थाना क्षेत्र के छावनी निवासी,गुफरान आलम,उम्र 27 वर्ष जो प्लंबर का काम करता है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि पलंबर मिस्त्री गुफरान,हाजमा टोला,वार्ड नंबर 27 निवासी,रामायण शाह के 19 वर्षीय पुत्र,आर्यन के घर काम करने पहुंचा था, काम खत्म होने के बाद आर्यन पलंबर मिस्त्री को छोड़ने जा रहा था,इसी दौरान रास्ते में पडने वाला रेलवे क्रॉसिंग बंद था,दोनों बाइक पर बैठ गुमटी खुलने का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसे दोनों ट्रक और ओवरब्रिज पिलर पर फंस गए,30 मिनट तक उन्हें नहीं निकाला जा सका,घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार बताया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap