Tranding
Thu, 11 Jun 2026 11:28 PM
राजनीति / Jun 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर डॉ. अम्मार रिज़वी का बधाई संदेश।

*भारत की प्रगति, वैश्विक प्रतिष्ठा और सशक्त नेतृत्व की सराहना*

अबू शहमा अंसारी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिज़वी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई-पत्र भेजकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

डॉ. अम्मार रिज़वी ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अद्वितीय और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने कहा कि इस असाधारण मुकाम तक पहुंचने वाले वे पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं, जिनके नेतृत्व ने न केवल भारत की विकास यात्रा को नई दिशा दी है, बल्कि देश को वैश्विक स्तर पर एक सशक्त और सम्मानजनक पहचान भी दिलाई है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त की हैं और विश्व समुदाय में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उनकी दूरदर्शी सोच, अटूट प्रतिबद्धता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण ने करोड़ों भारतीयों को प्रेरित किया है तथा देश को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है।

डॉ. अम्मार रिज़वी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, कूटनीतिक उपलब्धियों तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने प्रधानमंत्री की सेवाओं और उपलब्धियों को नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं भविष्य में निरंतर सफलता की कामना की। साथ ही आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय गौरव की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।यह जानकारी ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के सचिव प्रचार-प्रसार एवं प्रकाशन अबूशहमा अंसारी द्वारा प्रदान की गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap