Tranding
Thu, 16 Apr 2026 01:06 AM

डीएम /एसपी के नेतृत्व में दशहरा मेला / मूर्ति विसर्जन व जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत परतावल में किया गया फ्लैग मार्च

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद महराजगंज में शांति, सौहार्द व सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के नेतृत्व में थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल बाजार में एक प्रभावी फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। यह फ्लैग मार्च दशहरा मेला व जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु किया गया।फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी सदर,थाना प्रभारी, भारी संख्या में पुलिस बल ने हिस्सा लिया।

फ्लैग मार्च परतावल बाजार, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों व संवेदनशील क्षेत्रों को कवर किया। ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया।

उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, धर्मगुरुओं व नागरिकों से संवाद कर आपसी भाईचारे व शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस व प्रशासन हर पल आपके साथ है। साथ संबंधित अधिकारीगण को मेला/मूर्ति विसर्जन व जूमें की नमाज के दृष्टिगत शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Karunakar Ram Tripathi
53

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap