Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:03 PM

बेतिया समाहरणालय के महिला कर्मी से दिनदहाड़े हुई लूट।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,जिला समाहरणालय के एक महिला कर्मी से दिनदहाड़े दो बदमाशों ने चाकू के बल पर लूट लिया। पीड़ित महिला कर्मी, आपदा विभाग की परिचारी, गीता देवी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।नगर के  बनुछापर गायत्री कॉलोनी की रहने वाली गीता देवी,आपदा विभाग में परिचारी के पद पर समाहरणालय में कार्यरत है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कार्यालय से निकलकर स्टेशन चौक पर दवा खरीदने गई थी, वापस लौटने के दौरान विपिन हाई स्कूल के गेट पर पहुंची तो वहां पर दो युवक खड़े थे,जिनमें से एक ट्रैक सूट पहना था, युवकों ने उसे रोका और एक चिकित्सक का पता पूछने लगे,इतने में दोनों ने उसे धमका कर विपिन स्कूल के गेट के अंदर ले गए और उसे आभूषण और पर्स लेकर फरार हो गए।इस बाबत नगर थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap