Tranding
Wed, 04 Mar 2026 04:28 AM
अपराध / Mar 03, 2026

सहायक अभियंता 5 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाया,पटना रवाना।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए निगरानी विभाग लगातार छापेमारी कर रही है,इसी क्रम में,जिला के एक सहायक अभियंता, एक ठेकेदार से 57 लाख का बिल पास करने में 10% कमीशन मांगने के क्रम में ₹5 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सहायकअभियंता शिक्षा विभाग से संबंधित है।पटना सेआए हुए विशेष निगरानी विभाग की टीम ने जिला शिक्षा परियोजना से जुड़े हुए

एक सहायक अभियंता रोशन कुमार को₹5 लाख रिश्वत लेते हुए रंग हाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी नगर के डाक बंगला रोड स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के सामने एक चाय की दुकान पर बैठकर ठेकेदार से रिश्वत की राशि ले रहे थे,तभी अचानक निगरानी विभाग की टीम में धर दबोचा

गिरफ्तारी के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के मुख्य गेट को सील कर दिया गया,निगरानी की टीम अंदर कार्यालय में जाकर संबंधित कागजात,फाइल बिल का विधिवत जांच पड़ताल शुरू कर दी।संवाददाता को कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सहायकअभियंता,रोशन कुमार जो लक्खीसराय के निवासी बताए गए हैं,नौतन प्रखंड के सभी विद्यालयों से मरम्मती कार्य करा रहे ठिकेदार रहीमपुर नौतन प्रखंड के निवासी, शमश तबरेज से 57 लाख के कार्य का बिल पास करने के बदले 10% की राशि 5.7 लाख घूस की राशि की मांग कर रहे थे।रिश्वत की राशि की लगातार मांग की जा रही थी,इससे तंगआकर ठेकेदार 

शमश तबरेज ने पटना स्थित निगरानी विभाग मेंअपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके जांचोंप्रांत मामला सत्य पाया गया। जांच पूरी होने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर, निगरानी टीम के एक सदस्य को ठेकेदार के साथ भेजा गया,जहां सहायकअभिनेता रोशन कुमार ने पुनःराशि की मांग दोहराई,तो ठेकेदार, शमश तबरेज ने उनको ₹5 लाख नगद देते हुए निगरानी विभाग के टीम नेअभियंता रोशन कुमार को रंगे हाथ धर पकड़ लिया।निगरानी विभाग की टीम ने संवाददाता को बताया किअभियुक्त के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक कानून केअंतर्गत प्राथमिकी की दर्ज करआगे की कार्रवाई की जाएगी,उनके कार्यालय, घर,बैंक खाता,संपत्ति की विधिवत जांच की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap