Tranding
Sat, 30 May 2026 11:15 AM

पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर आज महराजगंज जनपद की पुलिस लाइन में विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समारोह की शुरुआत एसपी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए शपथ दिलाई।

 इस शपथ के माध्यम से सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्रपिता के अहिंसा, सत्याग्रह एवं सादगी के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी के 'जय जवान-जय किसान' के मंत्र को हमेशा जीवंत रखेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्श तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की निष्ठा, समर्पण एवं देशभक्ति की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पुलिस विभाग के रूप में हमारा दायित्व है कि हम इन महान नेताओं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में शांति, एकता एवं सद्भावना का प्रसार करें। उन्होंने सभी को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस समारोह में पुलिस अधिकारी/ पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
75

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap