Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:12 AM

नानाराव पार्क स्थित तरणताल चालू न किये जाने के विरोध में धरना दिया।

नगर विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

मुख्यमंत्री के द्वारा उद्घाटन किये जाने के बावजूद नानाराव पार्क का तरणताल चालू नहीं किया गया।

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत यह प्रयास किया गया कि उक्त तरणताल को सुंदर और बेहतर बना दिया जाए की तैराकी का समय भी बढ़ जाए, सुविधाएं भी बेहतर हो जाए।इस हेतु शासन से स्मार्ट सिटी मिशन पर करोड़ों रुपए अवमुक्त हुआ ।समय-समय पर हम लोग उक्त बिषय में अधिकारियों से वार्ता करते रहे।

 मुआयना करते रहे। ऐसा काम हुआ जो सचमुच में लोगों के लिए उपयोगी था।

नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले 6 अप्रैल को मा. मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन किया था तब उक्त तरणताल का भी उद्घाटन कर दिया था। मुख्यमंत्री के उदघाटन कर देने के पश्चात तैराकी शुरू हो जानी चाहिए थी। तभी उदघाटन का कोई मतलब होता है। जिसका मैंने स्वयं 25 मार्च को मुआयना करके तैयारियों को जांचा था। एवं पुनः नगर निकाय चुनाव के उपरांत 18 मई को फिर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी तैयारियों को देखा था तथा तीन दिन के अंदर शुरू करने के निर्देश दिये थे। परंतु अधिकारियों द्वारा लगाकर उदासीन रवैया के कारण उक्त तरणताल अभी तक चालू नहीं हो पाया। 

 दोषियों पर कार्यवाही एवं तरणताल तत्काल चालू किये जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों एवं पार्षद साथियों के साथ धरना दिया।

साथ में नीरज सिंह, हरिओम पांडे,मो.सारिया, सुशील तिवारी, रजत बाजपेई, कुतुबुद्दीन मंसूरी, नंदलाल जायसवाल, मर्फी, आफताब भोलू, हाजी जिया, बिल्लू बाल्मीकि, अनुराग मिश्रा, सौरभ कौशल, बालेन्द्र यादव, राहुल, विजय अवस्थी, विकास कनौजिया, राजेन्द्र जायसवाल, सनी आदि मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap