Tranding
Mon, 13 Apr 2026 06:04 AM

शादी की नीयत से आठवीं की छात्रा का हुआ अपहरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिले के शनिचरी थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर कतिपय लोगों ने आठवीं वर्ग की एक छात्रा का अपहरण कर लिया है। अपहृत नाबालिग के पिता ने शनिचरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में लड़की के पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री की उम्र 16 वर्ष है,27 जुलाई को दिन के करीब 2:00 बजे शादी की नीयत से उसका अपहरण लोरिया थाना के प्राउटोला निवासी,यशवंत कुमार ने कर लिया है,यशवंतअपने ननिहाल रामलाल यादव के घर रहता था।अपहरण में यशवंत के साथ वीरेंद्र दास उर्फ महिखा दास शामिल है।लड़की के पिता मजदूरी करते हैं। आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। परिजनअपने स्तर से लड़की के खोजबीन करने में लगे हुए थे,जिसके कारण थाना कोआवेदन देने में देर लगा है।

India khabar
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap