Tranding
Sun, 08 Nov 2026 12:08 AM

बेतिया से यू पी जाने वाली बगैर परमिट के बस के चलन पर रोक नहीं, पदाधिकारी की मिली भगत उजागर

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया से यूपी जाने वाली 50- 60यू पी नंबर की बसों का परिचालन बिना रोक टोक के हो रहा है,इन बसों का परिचालन बिना परमिट के बेतिया से यूपी के विभिन्न स्थानों पर जा रहे हैं।विभाग की अनदेखी से लाखों लाख रुपए का राजस्व का चूना लग रहा है।परिवहन विभाग की अनदेखी या मिली भगत कहीं जा सकती है।परिवहन विभाग की मिलीभगत से यू पी नंबर की कई बस जिला के विभिन्न स्थानों पर चल रही हैं। बेतिया लोरिया, नरकटियागंज चौतरवा आदि जगहों से हो रहा है, इन सभी बसों का कोई परमिट नहीं है,जिससे विभाग को राजस्व की हानि हो रही है, इसके बावजूद भी परिवहन विभाग आंख बंद किए हुई है।

विश्वसनीय सूत्रों से संवाददाता को पता चला है कि विभाग की सांठगांठ से और विभागीय पदाधिकारी की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है।

जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारी,ललन प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि इस मामले पर हम कुछ बयान देने के लिए अधिकृत नहीं है।

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap