Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:26 AM
अपराध / Feb 04, 2024

एसओजी टीम चंडीगढ़ पुलिस का सहयोग करते हुए तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गोल्डी बरार गैंग के नाम पर 3 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 3 नफर अभियुक्तों को एसओजी स्वाट व थाना कैण्ट की पुलिस टीम ने चण्डीगढ़, पंजाब पुलिस टीम के सहयोग से  गिरफ्तार कियागोल्डी गैंग के नाम पर 03 करोड़ रूपये की रंगदारी मांगी गयी थी । जिसके बाद से वादी मुकदमा ने अभियुक्तों का फोन उठाना बंद कर दिया था जिस पर दिनांक 19.01.2024 की सुबह 4-5 बजे अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा के घर के बाहर फायरिंग किया गया था । जिसके संबंध में वादी मुकदमा द्वारा थाना नार्थ चण्डीगढ़ पंजाब में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसके संबंध में सूचना प्राप्त होनें पर आज दिनांक 04.02.2024 को SOG टीम गोरखपुर, स्वॉट टीम व थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा थाना नार्थ चण्डीगढ़ पंजाब पुलिस टीम का सहयोग करते हुए 3 अभियुक्त कमल प्रीत सिंह पुत्र इन्दरजीत सिंह निवासी ग्राम देवीनगर अबरोवास थाना बनुर जिला मोहाली स्टेट पंजाब, अमृतपाल सिंह उर्फ गुज्जर पुत्र शमशेर सिंह निवासी ग्राम कलौली थाना बनुर जिला मोहाली स्टेट पंजाब व प्रेम सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम अमलाला थाना डेराबसी जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया गया ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap