Tranding
Wed, 17 Jun 2026 02:33 PM

जलकल कर्मियों को लोकतंत्र के लिये मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया।

कानपुर, उत्तर प्रदेश

संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन जलकल विभाग के तत्वाधान पर आज देश के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा०भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस की पूर्व संध्या में जलकल प्रांगण बेनाझाबर में यूनियन के अध्यक्ष सुनील सुमन के अध्यक्षता में समारोह प्रारंभ हुआ समारोह का उ‌द्घाटन श्रम प्रकोष्ठ उ० प्र० के प्रान्तीय अध्यक्ष एवं महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी द्वारा दीप प्रज्जविलत कर डा० अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। तथा यूनियन के अध्यक्ष सुनील सुगन, बी०एल० गुलबिया, सुशील सागर ने मुख्य अतिथि भूपेश अवस्थी जी का स्वागत करते हुये उनको डा० अम्बेडकर जी की स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बी०एल० गुलबिया ने करते हुये बताया कि आज जलकल कर्मी देश के संविधान निर्माता डा० अम्बेडकर साहब की जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर पूजा अर्चना कर उनकी जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मना रहे कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील सुमन के साथ सभी पदाधिकारियों ने अम्बेडकर साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना किया तथा डा०. अम्बेडकर साहब के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आर०पी० श्रीवास्तव एडवोकेट, सुनील सुमन, बी०एल० गुलबिया, सुशील सागर (मन्त्री), सुनील भास्कर, राहुल,सोनू,रविन्द्र कुमार, मधुर, सनी, अजय,संदीप वाल्मीकि, वीरू, सतीश आकाश वैश्य, प्रशान्त गृहकर सूरज, तुलसी सिकन्दर दीपराज, कुसुम बक्शी,पूनम गौतम, आदि कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap