Tranding
Wed, 17 Jun 2026 05:05 PM

कठपुतली नगर में खुशियों की बरसात, अटल जयंती पर बच्चों को मिले उपहार।

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान।

कठपुतली नगर स्थित अमरूदों का बाग में रविवार को बच्चों के चेहरों पर खुशियां छलक उठीं। डिग्निटी जस्टिस फॉर ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘बच्चों की पाठशाला’ में तुलसी दिवस, वीर बाल दिवस, बालिका दिवस और स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को उपहार, बिस्किट, टॉफी, नमकीन सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखते ही बनता था।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, राष्ट्रप्रेम, समानता और बालिका सशक्तिकरण का संदेश देना रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने अटल जी के आदर्शों और विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्पणा शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. टांक, उपाध्यक्ष रेखा कंवर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं कठपुतली विकास समिति के पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पाठशाला संचालक, शिक्षक और वरिष्ठजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
62

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap