Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:22 PM
अपराध / Sep 25, 2023

प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या, बोरे में मिली लाश, चार थानों की फोर्स तैनात...

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चौपरियां में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या हो गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गया है। पुलिस ने गाँव को छावनी में तब्दील कर दिया है।

मृतक की पहचान सुनील शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा उम्र लगभग 35 वर्ष पिता पूर्व प्रधान है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुनील शर्मा रविवार की शाम से घर से खाना खा कर अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित आटा चक्की पर सोने चला गया। सोमवार की सुबह घर पर वापस न लौटने पर परिजनों ने युवक को खोजना शुरू किया। काफी खोज बिन के बाद भी परिजनों को सुनील शर्मा का कुछ पता नही चला तब कुछ ग्रामीणों के अनुसार सुनील शर्मा को रात में लड़की के घर के पास देखा था। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस को युवक के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला। शुरुआती जांच में जब पुलिस ने लड़की के परिजनों से पूछताछ शुरू किया तो लड़की के परिजनों ने कुछ बताने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस द्वारा बार बार लड़की के परिजनों से पूछताछ करने पर लड़की के घर वाले पुलिस से उलझ गए और पुलिस को ही फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देने लगे। पुलिस ने कड़ाई दिखाते हुए घर वालों को पूछताछ के लिए थाने ले गई और जांचशुरू कर दिया।पुलिस ने घर में ही भुसौला को खंगालना शुरू किया तो अंदर बोरे में लाश दिखा। लाश बोरे में भरा गया था और उसका हाथ पैर बांधा गया था। हत्या की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को पता चला हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी आतिश कुमार सिंह सीओ सदर अजय सिंह चौहान व भिटौली, पनियरा, घुघली समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुच गए। इस संबंध में एडिशनल एसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। लड़के के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है जिसमें चार लोग पिता वीरेंद्र गिरी, भाई यशवंत गिरी, माता शकुंतला देवी, प्रेमिका मनोरमा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
164

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap