Tranding
Mon, 15 Jun 2026 10:57 AM
राजनीति / May 19, 2026

विधायिका ज्योति मांझी विवाद मामले में राजद नेत्री तनुश्री ने उठायी निष्पक्ष जांच की मांग।

अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोली -मामले में कई निर्दोष लोगों को घसीटा जा रहा है

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर भी की पलटवार।

विनोद विरोधी

गया, बिहार।

बीते दिनों बाराचट्टी विधायिका ज्योति मांझी से जुड़े विवाद और दुर्व्यवहार की घटना की राजद नेत्री तनुश्री मांझी ने कड़ी निंदा की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि इस घटना में निर्दोष लोगों को नहीं फंसाया जाना चाहिए।

तनुश्रीमांझी ने कहा कि घटना के दोनों पक्षों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, कार्रवाई केवल उन्हीं पर हो। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना का सिर्फ एक पक्ष सामने लाया जा रहा है, जबकि कई निर्दोष लोग भी इस मामले में घसीटे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि विवाद की शुरुआत विधायक के अंगरक्षक द्वारा सवारी वाहन चालक पर हाथ उठाने के बाद हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने पद और शक्ति का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तनुश्री मांझी ने घटना स्थल की सड़क व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बाराचट्टी से मोहनपुर जाने वाली सड़क कच्ची और सिंगल रोड है, जहां दोनों तरफ गड्ढे हैं। खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं और विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती है।

वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर पलटवार करते हुए तनुश्री मांझी ने कहा कि अपने परिवार और समधन से जुड़ा मामला होने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी अल्टिमेटम दे रहे हैं, जबकि बिहार में आम लोगों के साथ ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। यदि इसी तरह आम जनता की समस्याओं और घटनाओं पर भी सख्त रुख अपनाया जाता तो बेहतर होता।

उन्होंने कहा कि मांझीजी को केवल अपने परिवार की बात नहीं सुननी चाहिए, बल्कि आम जनता की परेशानियों को भी समझना चाहिए। क्षेत्र में सड़क, पुल और बुनियादी सुविधाएं बड़ी समस्या बनी हुई हैं। आम लोग रोजाना खराब सड़क और अव्यवस्था से जूझ रहे हैं।

तनुश्री मांझी ने यह भी कहा कि किसी जाति विशेष के नाम पर आम जनता को पार्टी से जोड़ने की राजनीति सही नहीं है। उन्होंने क्षेत्र के विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बाराचट्टी से मोहनपुर सड़क का चौड़ीकरण जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य में परिवार के कई सदस्य मंत्री होने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। इस मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव एवं तुला प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
21

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap