Tranding
Fri, 29 May 2026 08:39 PM

ग्लोबल हिन्दू फेडरेशन सेल्फ डिफेन्स के कराटे खिलाड़ियो ने बंगाल में मचाया तहलका।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

33 वीं राष्ट्रीय शीतकालीन शिविर आशिहारा कराटे फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित चालसा वेस्ट बंगाल में आयोजित किया गया था,जिसमें विभिन्न राज्यों सें 869 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम 26दिसम्बर सें 1जनवरी 2023तक चला, जिसमें इस जिला सें 7खिलाड़ी  ने भाग लिया,इसमें मुख्य रूप से सागर कुमार,सत्यम राज,टिंकु कुमार,राजीव कुमार,चाँदनी कुमारी,करुणा कुमारी ने अपने वजन भार में अन्य राज्यों को खिलाड़ियों को पछाढ़ते हुए वेस्ट फाइटर का अवार्ड जीत कर जिला व राज्य का नाम रौशन किया। इस संबंध में संवाददाता को पता चला है कि सभी खिलाड़ी,स्थानीय संत कबीर पब्लिक स्कुल बेतिया के छात्र हैं। इन सभी के उपलब्धि पर बेतिया नगर निगम के मेयर,गरिमा देवी सिकारिया ने अपने आवास पर सभी विजेता कराटे खिलाड़ियों एवं उनके कोच सेन्सईअनिल साहनी, टीम मैनेजर,चंदन कुमार संत कबीर पब्लिक स्कुल सस्थापक,मनीष यादव,प्राचार्य, अखिलेश राव,अमित कुमार, विवेक कुमार,जे.पी कुमार एवं महिला शिक्षिका,नितिका कुमारी, तिविकल कुमारी,निधि कुमारी, प्रतिभा कुमारी,पुष्पा कुमारी,नीतू कुमारी एवं सस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष,रविंद्र बैरवार,दीप नारायण,रघुवंशम को जीत की बधाई के साथ उनके उज्वल भविष्य की कामना की,इसके साथ ही गरिमा देवी सिकारिया ने  सभी अभिभावक अपने अपने बच्चे एवं बच्चियों को कराटे खेल को अवश्य शिक्षण प्रशिक्षण दें, ताकी इस भाग दौड़ भरी जीवन में शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहें, अपराधिक प्रवृत्ति वाले मनचलों सेअपना सुरक्षा भी कर सके,साथ ही खेल प्रतियोगिता में सफलता पाकर अपने माता पिता एवं गुरुजनो के साथ साथ अपने जिले एवं राज्य का नाम रौशन कर सके।

Karunakar Ram Tripathi
186

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap