Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:58 AM

थाना रेवती पुलिस ने ताजिया जुलूश के दौरान मार- पीट/हत्या का प्रयास के मामले से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरेशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम के उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 श्रीकृष्ण प्रजापति, का0 बलिराम कुमार, चालक हे0का0 राकेश यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र व जांच प्रार्थना पत्र व तलाश वांछित अभियुक्त से मुखबिरी सूचना पर मु0अ0सं0 304/2025 धारा 109(1),115(2),352,351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण, सनोज उर्फ साधू यादव पुत्र नन्दजी यादव उम्र 23 वर्ष , विशाल यादव पुत्र स्व0 उमेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासीगण ग्राम परसिया थाना रेवती बलिया को कोलनाला तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त सनोज यादव उर्फ साधू यादव उपरोक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा .315 बोर बरामद हुआ। थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय कर दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
168

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap