Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:47 PM

निर्भया सेना ने विजयपाल सिंह को सौंपी जिले की कमान।

खेल प्रकोष्ठ बलिया का जिलाध्यक्ष बनाए गए।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बिल्थरा रोड, बलिया।

मातृ शक्ति को समर्पित" निर्भया सेना" ने, मातृ शक्ति के ही दिन बागी बलिया की जिला इकाई को और सशक्त बनाने हेतु विजयपाल सिंह को जिले के खेल कूद प्रकोष्ठ की कमान सौंपी है।

  " निर्भया सेना" के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री की संस्तुति एवं जिला अध्यक्ष बलिया श्री जेपी उपाध्याय के आग्रह पर श्री विजयपाल सिंह को जिला अध्यक्ष, (खेलकूद प्रकोष्ठ) बलिया, नियुक्त किया गया है।

   इस सूचना से बलिया ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के खेल जगत में बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है।

  विजयपाल सिंह जी ने बीटेक की शिक्षा प्राप्त की है, तथा वर्तमान में बलिया जिले में रेस्टोरेंट के व्यवसाय से जुड़े हैं । आप बलिया सहित देश भर के खेल जगत एवं प्रत्येक क्षेत्र के आदर्श लोगों को निर्भया सेना में शामिल कर सकते हैं। ज्ञात हो कि महाबली का असीम आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन आपको सदैव मिलता रहेगा।

  बताते चले कि,माननीय बाबा जी का बलिया से काफी लगाव है और आपने बीपीएड भी बलिया से ही किया है ।  

  " निर्भया सेना" के मुखिया बाबा जी द्वारा आगामी 2025 को खेल सम्मान वर्ष मनाए जाने की घोषणा भी कर दिया गया है। खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह को अवगत हो की आप" निर्भया सेना" बलिया के जिलाध्यक्ष जेपी उपाध्याय एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री नसरीन जी के संपर्क में रहकर मार्गदर्शन प्राप्त करते हुवे अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगें।

  " निर्भया सेना" एवं संगठन के विषय में आप राष्ट्रीय पदाधिकारियों से किसी भी वक्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

   "निर्भया सेना" के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सदस्य रेल एवं वित्त मंत्रालय , माननीय सतीश मिश्र बाबा जी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री, नसरीन जी, और राष्ट्रीय महासचिव रितेश मिश्रा जी ने विजयपाल सिंह को बधाई दी है।

     बागी बलिया जिंदाबाद।

     निर्भया सेना जिंदाबाद।

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap