Tranding
Mon, 09 Nov 2026 03:37 AM

पैदल गस्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा वाहन चेकिंग कर कराया सुरक्षा का एहसास।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर महानगर, उत्तर प्रदेश।

पनकी पुलिस ने क्षेत्र में मुख्य बाजार व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर व्यापारियों व आमजन से मिलकर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया साथ ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई 

 कानपुर कमिश्नरेट थाना पनकी के एम.आई.जी चौकी प्रभारी सुभाष कुमार राजपूत के नेतृत्व में उप निरीक्षक अमित कुमार सहाय व पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर संदिग्ध वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य बाजार , सब्जी मण्डी व भीड़भाड़ वाले स्थानो में शांति व कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीम के द्वारा आमजन व व्यापारियों से मिलकर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया इसी दौरान बाइक से आने जाने वालों वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें बाइक पर तीन सवारी, संदिग्ध वाहनों के कागजात, नंबर प्लेट ,हेलमेट , सहित डिग्गी की चेकिंग की गई बाइक पर चलते समय हेलमेट पहनने के लिए जागरूक भी किया गया। अपनी जीवन सुरक्षा हेतु हेलमेट के साथ घर से निकलें अन्यथा दोबारा मिलने पर चालान किया जायेगा । पुलिस के द्वारा पैदल गस्त कर बंजारों के पास खड़े वाहनों की सुरक्षा का एहसास हुआ । जिससे वाहन दोपहिया वाहन चोरी करने वाले चोरों पर लगाम लग सकेगी और सर्दी के दिनों में दुकानों में होने वाली चोरियों पर अंकुश लग सकेगा।

 इस चेकिंग अभियान टीम में प्रमुख रूप से एम.आई.जी चौकी प्रभारी सुभाष कुमार,राजपूत उप निरीक्षक अमित कुमार सहाय हेड कांस्टेबल शिवनाथ सिंह कान्स्टेबल बलराम सिंह, अभिषेक सिंह के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा ।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap