Tranding
Fri, 29 May 2026 08:06 PM

होली केअवसर पर जिला में पुलिस छापेमारीअभियान में 92 अभियुक्त हुए गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन केआदेश के आलोक में,होली पर्व को देखते हुए जिला में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिसअधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल 92 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया,इसमें से 88 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। विशेष पुलिस छापेमारी अभियान में उत्पाद अधिनियम के तहत 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया,इस दौरान पुलिस ने 413.99 लीटर अवैध शराब भी जप्त किया,जो जिले में अवैध कारोबार का सख्त निगरानी को दर्शाता है।

छापेमारीअभियान में जारी वारंट के आधार पर पकड़ा गया,इनमें से 32अभियुक्तियों को आजमानती वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया,जिससे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की पकड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी विशेष अभियान चलाया,इस दौरान जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान के तहत कुल 6 लाख 66 हजार 500सौ का जुर्माना वसूल किया गया। पुलिसअधीक्षक,डॉक्टर,शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और समाज में शांति कायम रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंनेआम जनता से अपील की है कि कानून का पालन करें,साथ ही किसी प्रकार के संदिग्ध कार्रवाइयों से पुलिस को तुरंतअवगत कराएं।

Karunakar Ram Tripathi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap