Tranding
Wed, 17 Jun 2026 05:04 PM

जरुरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री किट किए वितरित

-हर महिने वितरित की जाएगी खाद्य सामग्री: सिद्धांत शर्मा

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर। ज्योति नगर स्थित कठपुतली नगर में समग्र सेवा मिशन संस्थान की ओर से पूर्व की भांति रविवार को भी खाद्य सामग्री किट का वितरण किया गया। जिसमें विधवा, असहाय एवं जरुरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री के किट वितरित कर सामाजिक सरोकार निभाए। कार्यक्रम आयोजक एवं सर्व समाज विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी टांक के अनुसार आज यहां बस्ती एवं आसपास के जरुरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के किट वितरित किए गए।

इस मौके पर अतिथि तथा समग्र सेवा मिशन संस्था के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा, समिति अध्यक्ष डॉ. ओपी टांक, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री गजानंद खींची, पार्षद प्रत्याशी हेमराज खींची, विनोद भाट, अरुण गोगलिया, विष्णु सिरसिया, गोविंद खोड़ आदि ने जरुरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के किट वितरित किए। संस्था अध्यक्ष एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एंटी गेंगस्टर टास्क फोर्स) सिद्धांत शर्मा के अनुसार ये किट हर महिने दिए जा रहे है। जिसमें प्रतिमाह विधवा महिलाओं एवं जरुरतमंद परिवारों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सिद्धांत शर्मा ने कहा कि उक्त सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

ईश्वर देगा प्रतिफल : डॉ. ओपी टांक वहीं भाजपा कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. ओपी टांक ने कहा कि समग्र सेवा मिशन संस्था की ओर से किए जा रहे सेवाभावी कार्यों में हम सभी की भागीदारी निरंतर जारी रहेगी तथा संस्था द्वारा किए जा रहे उक्त कार्यों की जरुरतमंद परिवार तहेदिल से प्रशंसा कर रहे है। ऐसे सेवाभावी कार्य समग्र सेवा मिशन के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा द्वारा जारी रखे जाने के निरंतर प्रयास रहेंगे, वहीं इन्हें इस नेक कार्य के लिए ईश्वर प्रतिफल देगा।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap