Tranding
Sat, 06 Jun 2026 06:54 AM

पैक्सअध्यक्ष व प्रबंधक पर 71 लाख गबन के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

71 लाख रुपया गबन करने के मामले में प्रखंड बगहा दो के बैराटी बरियारवा पैक्स एवं प्रबंधक पर चिंयूटाहां थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले में प्रखंड बगहा 2 के वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पूरन शर्मा ने थाना में लिखित आवेदन देकर पैक्सअध्यक्ष सरफराजअहमद व प्रबंधक दानिशअहमद पर 71 लाख 69हजार 100 के धान गबन केआरोप लगाया है। संवाददाता को को मिली जानकारी के अनुसार वैरायटी बरियारवा पैक्स द्वारा कुल 6495 कुंटल धान की खरीद की गई थी,जिसमें से मात्र 3378 कुंटल धान ही मिल को भेजा गया था,जबकि शेष 3117 कुंटल धान गोदाम में उपलब्ध होना चाहिए था। 16 जून 2025 को एसडीएम बगहा गौरव कुमार द्वारा पैक्स गोदाम की जांच की गई थी, जहां गोदाम में से धन गायब पाया गया डीएम ने सहकारिता पदाधिकारी को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया था।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap