Tranding
Tue, 02 Jun 2026 07:29 PM

सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम की प्रथम कक्षा समारोह पूर्वक सम्पन्न।

डा रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (CMCLDP) सत्र 2025-26 के अन्तर्गत बीएसडब्ल्यू (BSW), एमएसडब्ल्यू (MSW) की प्रथम कक्षा 26/10/25 को पीजी कॉलेज दतिया में आयोजित की गई। 

कार्यक्रम में मप्र जन अभियान की सदस्य श्रीमती परिणिता राजे मुख्य वक्ता उपस्थिति रहीं। श्रीमती राजे ने छात्र-छात्राओं को तन्मयता के साथ सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहने एवं जरूरतमंदों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का आव्हान किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री संतोष उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम प्रतिवेदन जिला समन्वयक श्री मुनेंद्र शेजवार ने प्रस्तुत करते हुए पाठ्यक्रम की जानकारी दी। 

कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्य श्री रामजीशरण राय ने बाल अधिकारों व अधिनियमों की व्यापक जानकारी देते हुए हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी। श्री रामप्रसाद कोली ने विचार व्यक्त किए। एम्बैड परियोजना समन्वयक अशोककुमार शाक्य ने परियोजना के बारे में जानकारी दी। 

कार्यक्रम में स्वयंसेवी सेवी संस्था से श्री देवेंद्र बौद्ध, श्रीमती मोहिनी सक्सेना, श्री बृजेश वर्मा, श्रीमती मनोज गुप्ता, श्री महेंद्र वर्मा, श्री नरेंद्र बघेल अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मुनेंद्र शेजवार जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
66

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap