Tranding
Thu, 04 Jun 2026 04:57 AM

पैरामेडिकल कॉलेज पर लगा विहंगम योग शिविर, सैकड़ों ने किया प्रतिभाग

विश्व समुदाय ने भारतीय योग को स्वीकारा:- डॉ संजय सिंह

मऊः अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर शारदा नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज पहसा गढ़वा पर विहंगम योग शिविर का आयोजन किया गया। चेयरमैन डॉ संजय सिंह, चेयरपर्सन डॉ एकिका सिंह, मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह, एंब्रियोलाजिस्ट डॉ मधुलिका सिंह, डॉ ईना यादव कालेज प्रार्चाय पल्लवी राय एवं प्रबंधक शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में विहंगम योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक राजन एवं कन्हैया ने सैकड़ों विद्यार्थियों सहित आमजन को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, कपालभांति, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न आसनों में योग कराया।

चेयरमैन डॉ संजय सिंह ने बताया कि प्राचीन काल से ही परंपरागत योग ने भारतीय जन-जीवन को बहुत प्रभावित किया है। वैश्विक दुनिया इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। यह भारतीय योग संस्कृति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक होती जीवनशैली में योग के माध्यम से निरोगी काया को प्राप्त किया जा सकता है। प्रतिदिन आधा घंटा का योग व्यक्ति को सदा के लिए निरोग कर सकता है।

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap