Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:29 PM

दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को घुघली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घुघली पुलिस ने एक जघन्य अपराध के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना घुघली पर दर्ज मुकदमा संख्या 239/2025 के तहत धारा 64(2)K, 333 BNS (भारतीय न्याय संहिता) और 5(K)/6 POCSO एक्ट के अंतर्गत वांछित अभियुक्त सिकंदर साहनी उर्फ बादल साहनी उर्फ सत्यप्रकाश साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्त- सिकंदर साहनी उर्फ बादल साहनी उर्फ सत्यप्रकाश साहनी

पिता का नाम- रामधनी साहनी

निवास- भुवनी, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र: लगभग 24 वर्ष

गिरफ्तारी का विवरण

घुघली पुलिस ने दिनांक 20 जून 2025 को सुबह लगभग 9:50 बजे कस्बा घुघली के टैक्सी स्टैंड पुलिया के पास से अभियुक्त को हिरासत में लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के कड़े निर्देशों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियुक्त पर एक दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप है, जो समाज में विशेष रूप से संवेदनशील और निंदनीय अपराध है।

अपराध का विवरण

मामला थाना घुघली में दर्ज मुकदमा संख्या 239/2025 से संबंधित है, गिरफ्तारी करने वाले पुलिस कर्मी में थानाध्यक कुंवर गौरव सिंह कांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल मनोहर कुमार आदि थे।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap