Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:21 PM

छात्रावासियों ने योग कर निरोग रहने का लिया संकल्प

गौतम बुद्ध छात्रावास में योग कार्यक्रम

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

योग सप्ताह के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के गौतम बुद्ध छात्रावास में योग सप्ताह के अंतर्गत एक भव्य योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा वर्ग में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः बजे बजे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। छात्रावास के अभिरक्षक डॉ. दुर्गेश पाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विधिवत प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अभिरक्षक, कर्मचारी, छात्रावास के समस्त अधिवासी एवं योगप्रेमी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap