Tranding
Fri, 24 Apr 2026 03:43 AM

बैंक से पैसा निकालने के बहाने बुलाकर शादी की नीयत से लड़की का किया अपहरण

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है। लड़की की मां ने बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाली बेबी देवी ने 4:00 बजे लड़की को बैंक से पैसा निकालने के बहाने बुलाकर मच्छरगावा ले गई,इसके बाद वह लड़की रात तक घर नहीं आई,रात जब लड़की घर पर नहीं पहुंची तो मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई,गुप्त सूचना से पता चला है कि पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के अरेराज बिंवलिया गांव का नवल पासवान,बेबी देवी के घर पर रहता था,साजिश के साथ नवल पासवान के साथ लड़की को भगा दिया गया।

प्राथमिकी में लड़की की मां ने बेबी देवी,मोहन पासवान, सुदामा पासवान, कृष्णावती देवी एवं अन्य पर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

India khabar
57

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap