Tranding
Fri, 17 Apr 2026 07:10 PM

रात से लापता युवती की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया (बिहार) गया में एक युवती का रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है। युवती के शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती का पहचान पुलिस ने कर लिया है।मृतक युवती गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के महाबीघा की रहने वाली है। युवती रात से लापता थी।हालांकि इस मामले में मृतका के परिजनों कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। मृतका स्कूल ड्रेस में थी, हालांकि दुपट्टा रेड कलर का था। रेलवे ट्रैक पर शव सिर एक तरफ से बदन दूसरे तरफ पड़ा था।

इस मामले पर फतेहपुर पुलिस ने बताया कि 10बजे के आसपास सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर किसी युवती की सिर कटी लाश पड़ी है। जिसे काफी गंभीरता से लिया गया और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया।इधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि इस दौरान आशंका जताई गई की मृतका मिश्रीचक की रहने वाली थी, लेकिन जब उस गांव से संपर्क किया गया तो गांव वाले ने शिनाख्त नहीं कर सके।गांव के लोगों ने बताया कि उनके गांव के नहीं है। मृतका की शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में शव को लावारिस घोषित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के लिए गया भेजे जाने के साथ ही टनकुप्पा के महाबीघा के लोगों ने संपर्क किया और बताया कि मृतका रामाशीष यादव की बेटी रंजनी कुमारी है।इधर, मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास नाबालिक के परिजन बड़ी संख्या में पहुंचे थे। हालांकि बातचीत में एक व्यक्ति ने बताया की युवती गुरुवार-शुक्रवार की रात सुबह 3:00 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, उसके साथ मोबाइल भी था, लेकिन अब उसे मोबाइल का कोई अता पता नहीं हैं।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap