अर्जक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एक जून को बुमुआर में।
गया, बिहार।
मानववादी संगठन अर्जक संघ के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आगामी एक जून को जिले के मोहनपुर प्रखण्ड के बुमुआर में होगा जिसमें जिले भर के करीब एक सौ अर्जकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए अर्जक संघ जिला समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद राय और मंत्री विनोद विरोधी ने बताया कि एक जून को अर्जक संघ का स्थापना दिवस है।इस अवसर पर संघ द्वारा समता दिवस त्योहार मनाने की परंपरा है। इसी कार्यक्रम के तहत गया जिला समिति ने समता दिवस मनाने और साथ में प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन करने का फैसला लिया है।
नेता द्वय ने बताया कि अर्जक संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.राम कृष्ण प्रसाद यादव और सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र पथिक प्रशिक्षक होंगे।