Tranding
Mon, 09 Nov 2026 12:38 AM

मुख्यमंत्री से अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

अधिवक्तागण एडवोकेट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना से जोड़े जाने हेतु पुराने देहात न्यायालय परिसर से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

जहां पर बोलते हुए एडवोकेट्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि सरकार ने जैसे शिक्षकों को आयुष्मान से जोड़ कर मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी है उसी तरह न्यायालय के अधिकारी हम अधिवक्ताओं को भी आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए या रु 500000 का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करें।जिससे अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों का आसानी से इलाज हो सके ।

संरक्षक और वरिष्ठ अधिवक्ता पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने कहा कि अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य बीमा न होने से अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों का बेहतर इलाज नहीं हो पा रहा है हमारी मांग है कि अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए । कुछ दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को भी मांग पत्र दिया था इसके लिए हम अधिवक्तागण वर्षों से संघर्षरत है।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक चंद्र शेखर ने प्रतिवेदन प्राप्त कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने का आश्वासन दिया।

प्रमुख रूप से रिजवान अली खां राजेंद्र शुक्ला पूजा गुप्ता संजीव कपूर ओ पी दुबे यशु शुक्ला सतेंद्र राय शैलेन्द्र कुमार अंकित मिश्रा अनूप गुप्ता महेश अवस्थी इंद्रेश मिश्रा वीर जोशी आदि रहे।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap