Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:49 PM
अपराध / Jan 05, 2026

5 इंच जमीन के विवाद में महिला को लोहे के रॉड से मारमार कर की गई हत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

5 इंच जमीन को लेकर शुरू हुए विवाद में एक महिला को लोहे के रोड से मार मार कर हत्या कर दी गई।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि सेनवरीय गांव के रहने वाले मुन्ना महतो, महातम यादव के बीच पांच जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ,इस दौरान विवाद काफी बढ़ गया,दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी,फिर मुन्ना महतो की मांअपने बेटे के बचाव करने गई,तो महातम यादव के लोगों ने महिला को लोहे की खंती से धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई इसके बाद उसे लाठी डंडे से जमकर पिटाई की गई,इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना की विवाद को सुलझाने के लिए सरपंच के पास जा रहे थे,तभी घेर कर मारपीट करने लगे।रामकली देवी के बेटा,मुन्ना महतो ने संवाददाता को बताया कि 2 दिन पहले जमीन की नापी की गई थी,परिजनों ने कहा कि तुम्हारे घर में 5 इंच जमीन ज्यादा निकल रही है,इस पर उसने कहा कि दोबारा नापी कराई जाएगी।यह घटना सीरिसिया थाना क्षेत्र के

सेँनवरिया गांव की बताई गई, मृतक की पहचान रामकली देवी,उम्र,60 वर्ष बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ,थानाअध्यक्ष मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है।थानाअध्यक्ष,अनंत कुमार ने संवाददाता को बताया कि सभीआरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
62

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap