Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:44 PM
व्यापार / Jul 27, 2023

मृतक को 50 लाख मुआवजा और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की मांग।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जीएसटी अधिकारियों की संवेदनहीनता और क्रूरता के कारण कानपुर में 23 जुलाई को जान गंवाने वाले ट्रॅक चालक बलबीर सिंह की मौत के मामले में आज समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने घटना स्थल जीएसटी कार्यालय लखनपुर के बाहर कैंडल जलाकर सत्याग्रह करते हुए मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करी।साथ ही व्यापारियों के उत्पीड़न पर लगाम लगाने की भी बात कही और इंस्पेक्टर राज खत्म करने की मांग भी की।समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की ऐसा राजस्व किस काम का जो परिवार में मौत को न देखे और आदमी को इतना प्रताड़ित करदे की वह स्वयं कर जाए।इससे गंदा कार्य हो ही नहीं सकता।अभिमन्यु ने दोषियों पर तत्काल कार्यवाही की मांग करी।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की मानवता को ताक पर रखकर व्यापारियों और उनके स्टाफ़ को प्रताड़ित करना सरकार और अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य हो गया है ।कैसे भी करके सारे छोटे और मध्यम व्यापारियों की पूँजी को ख़त्म करना एक मात्र उद्देश्य हो गया है।यह सरकार के व्यापारी विरोधी मजदूर विरोधी चेहरे को उजागर करता है।पूरे प्रदेश के व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है,यह इस घटना से पता चलता है।सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,सपा व्यापार सभा कानपुर ग्रामीण के अध्यक्ष रवि सिंह,कानपुर नगर के अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल,कानपुर ग्रामीण की महिला अध्यक्ष अर्चना रावल,उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपू श्रीवास्तव,समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव शेषनाथ यादव,कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल के महासचिव श्याम जी शर्मा,नारायण तिवारी,राकेश पांडे,सत्यम बाजपई,अजय यादव,राजेंद्र जायसवाल,सगीर खान, छोटू खान आदि थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap