Tranding
Wed, 03 Jun 2026 05:01 PM
अपराध / May 19, 2025

सुखपुरा पुलिस ने दुष्कर्म/पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त व प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता । 

उल्लेखनीय है कि आज प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे मय मय फोर्स के चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 121/2025 धारा- 65(1),137(2), 351(3) बी.एन.एस. व धारा 3 /4(2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त दिलीप यादव उर्फ टिन्नू यादव पुत्र बेचू यादव सा0 केशरूआ थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष जो ग्राम सोबइ बाँध के पास खड़ा है और कही जाने की फिराक में है । इस सूचना पर सुखपुरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दिलीप यादव उर्फ टिन्नू यादव उपरोक्त को बहदग्राम सोबई बाँध के पास से समय लगभग 07.10 बजे सुबह पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

प्र0नि0 सुशील कुमार दूबे, का0 उमाशंकर यादव, का0 सत्यम मौर्या,चालक का0 आनन्द कुमार थाना सुखपुरा बलिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap