Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:45 AM
अपराध / May 18, 2025

थाना बांसडीह पुलिस ने नाबालिग अपहृता को लेकर भागने वाले वांछित अभियुक्त के विरुद्ध की धारा 84 BNSS की कार्यवाही।

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन मे अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित अभियुक्तगण की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के निकट पर्वेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार व प्रभारी निरीक्षक बांसडीह संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक-18.05.2025 को थाना बांसडीह जनपद बलिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-253/2024 धारा-137(2)/87 BNS से संबंधित अभियुक्त मन्नू चौहान उर्फ सूरज चौहान पुत्र रघुनाथ चौहान निवासी वार्ड नं 9 कस्बा रेवती थाना रेवती बलिया के विरुद्ध धारा 84 BNSS की कार्यवाही की गयी ।         

अवगत कराना है कि उपरोक्त सभी वांछित अभियुक्त जो निरन्तर फरार चल रहे हैं तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं । जिस पर मा0 न्यायालय के आदेश पर धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा की गयी तथा उपरोक्त अभियुक्त के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर उसके घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी। यदि फरार अभियुक्त समयावधि के भीतर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता हैं तो उसकी चल सम्पत्ति जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी      इस मौके पर विवेचक उप निरीक्षक नीरज यादव, अन्य पुलिस कर्मचारीगण थाना बांसडीह जनपद बलिया मौजूद रहें ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap