Tranding
Mon, 13 Apr 2026 08:09 PM

बलिया पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी, दिये आवश्यक दिशा - निर्देश।

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड में सम्मिलित सभी कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़। 

 पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। साप्ताहिक परेड में क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । 

इसी क्रम में एसपी द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउण्ड में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने व हो रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारें में भी जाना व समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण कार्यों को सम्पन्न कराने के लिये भी निर्देशित किया गया । एसपी ने पुलिस लाइन का भी भ्रमण कर कार्यों सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap