Tranding
Tue, 14 Apr 2026 02:52 AM
अपराध / Jul 23, 2023

ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया-मोतिहारी रेल खण्ड के बीच मझौलिया स्टेशन केआगे राजघाट गुमटी के पास एल सी गेट संख्या181के पास लगभग 50 फीट की दूरी पर इंटरसिटी डाउन ट्रेन की चपेट मेंआने से एकअधेड़ व्यक्ति जिसका उम्र 50 वर्ष की है मौत हो गयी।हल्का चौकीदार की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेतिया जीएमसीएच भेज दिया।इंस्पेक्टर सहथानाध्यक्ष, अभय कुमार ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान कराने हेतु थाना परिसर में रखा जायेगा।मृतक उजला व लाल रंग का धारदार शर्ट,सुग्गा पंखी रंग का लस्तिक लगा हाफ पैंट पहने हुआ है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
160

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap