Tranding
Sat, 30 May 2026 05:26 PM

नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक व्यक्ति की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक व्यक्ति की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई घटना जिला के बैरिया थाना क्षेत्र के फुलियाखांड पंचायत के संख्इया माई स्थान में स्थान के पास की बताई गई है। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले के जांच में जुड़ गई है।थानाअध्यक्ष, मुकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के फुलियाखांड पंचायत के वार्ड नंबर नव निवासी,नवीन तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीण ने संवाददाता को बताया कि गुड्डू तिवारी गांव से उत्तर तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे,जहां नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में पैर फिसल जाने से अंदर चले गए,जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय मछुआरों ने शव को तालाब से बाहर निकाला, इसके बाद पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है, इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक के तीन बच्चे हैं, उसकी पत्नी बेतिया में रहकर तीनों बच्चों को पढ़ाती है।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap