दहेज दानवों ने दहेज खातिर एक विवाहिता की कर दी हत्या
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर साक्षय छुपाने के लिए शव जलाने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान सुनीता देवी,उम्र 24 वर्ष के रूप में की गई है। इस संबंध में मृतिका की मां पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर निवासी, उषा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है,जिसमें बताया है कि वर्ष 2022 में सुनीता के शादी बसंतपुर निवासी, मनसी राम से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है,पिछले 1 वर्ष से मारपीट की घटना बढ़ गई थी ग्रामीणों से पता चला कि उनकी बेटी की हत्याकर साक्षय छुपाने के लिए शव को जला दिया गया है।सूचना मिलने पर जब परिजन घर पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष का घर बंद मिला,ससुराल पक्ष वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे।थाना अध्यक्ष,राजन कुमार ने संवाददाता को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।