Tranding
Thu, 28 May 2026 11:02 PM
अपराध / Dec 05, 2025

बिजली मिस्त्री ने पंखे से लटककर जीवन लीला समाप्त की।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय कालीबाग थाना क्षेत्र के पुरानीगुदरी मोहल्ला के निवासी,वीरेंद्र कुमार सोनी, उम्र 40 वर्ष दोपहर पंखे से लटक करआत्महत्या कर ली, आत्महत्या का कारणअभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। स्वजन के अनुसार वीरेंद्र बिजली वायरिंग का काम करते थे,छोटेभाई विनय ने संवाददाता को बताया कि 3:30 बजे वीरेंद्र की पत्नी सविता देवी,अपने दो बेटों बासु18 वर्ष,आयुष 15 वर्ष के साथ अपनी मायके झखरा जगदीशपुर,थाना नौतन चली गई। घर में कोई नहीं था। वीरेंद्र का छोटा बेटा सागर, उम्र 15 वर्ष किसी काम से बाहर गया था।शाम 6.30 बजे जब घर लौटा तो देखा कि पिता फंदे से लटके हुए हैं, सूचना पर परिजन अस्पताल ले गए,जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।पोस्टपार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतकअपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों को छोड़कर चला गया है।कालीबाग पुलिस ने संवाददाता को बताया कि इस घटना की विधिवत जांच की जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
52

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap