Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:14 PM

अपराध गोष्ठी काआयोजन पुलिस सभागार बेतिया में हुआ संपन्न,कई निर्देश जारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर शौर्य सुमन कीअध्यक्षता में अपराध गोष्ठी काआयोजन पुलिस केंद्र के सभागार में किया गया।इस अवसर पर जिले के सभी स्तर के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

सभी पुलिस पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि कांडों का पर्यवेक्षण पहले के भांति तेजी से किया जाए, सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया गया के अपने-अपने क्षेत्र में गश्ती दल पर पैनी नजर रखी जाए,साथ ही गश्ती दल की संख्या बढ़ाई जाए ताकि क्राइम पर नियंत्रण किया जा सके। रात्रि के समय गश्ती दल की पूर्ण जिम्मेवारी दी जाए कि वह गस्ती करते समय अपराध करने वाले अपराधियों पर नकेल कसें।

अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था के मध्य नजर सभी थाना अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखते हुए विशेष चौकसी एवं संवाद किया जाए।इसके साथ ही सतत वाहन जांचअभियान चलाया जाए।जिले में वाहन चोरों पर कड़ी नजर रखी जाए वाहन की चोरी होने पर उसका उद्वेभेदन जल्द से जल्द किया जाए। जिला के सभी थानाअध्यक्षों को शराब तस्करी पर नियंत्रण करने, शराब बेचने,शराब बनाने, शराब पीने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। सर आप स्कूलों की गिरफ्तारी अभियान को तेज किया जाए 

सूचना का अधिकार चरित्र प्रमाण पत्र,पासपोर्ट वेरीफिकेशन,सर्विलांस प्रोसिडिंग,प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय से आए हुए पत्रों का त्वरित निष्पादन,

वुमन कांडों के अभियुक्तों को छापेमारी करके पड़ा जाए, निर्गत वारंट का तमिल अभिलंब कराई जाए,वारंटियों को पकड़ने में शिथिलता,और लापरवाही नहीं बरती जाए, सभी थाना अध्यक्षों के लिए भी निर्देश दिया गया के उनके थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना में आने वाले आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए,उनकी बातों को सुना जाए,उनके बातों पर अमल किया जाए,उनकी सहायता करके उनके समस्याओं का निवारण किया जाए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
39

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap