Tranding
Thu, 04 Jun 2026 10:59 AM

जीत के उपरांत नगर निगम क्षेत्र की धन्यवाद यात्रा कर जनता का आभार जताऊंगी :-- गरिमा

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया नगर निगम की प्रथम निर्वाचित मेयर,गरिमा देवी सिकारिया जल्दी ही अपने निर्वाचन क्षेत्र की धन्यवाद यात्रा करे जनता की आभार जाताऊंगी।इस बात की जानकारी संवाददाता को गरिमा सिकारिया ने दी,उन्होंने आगे कहा कि  प्रशासन की वैधानिक पाबंदी धारा 144 की निषेधाज्ञा के कारण मेरा मन सबसे मिलने के लिए तत्पर था,मगर यह कार्य संभव नहीं हो सका। मेरी जीत नगर निगम की समस्त जनता जनार्दन की जीत है। मैं हर श्रेष्ठ को इज्जत,छोटे को प्रेम,स्नेह से पेश आऊंगी। पूरे नगर निगम क्षेत्र में संप्रदायिक सौहार्द बना कर रखूंगी।जनता के विश्वास पर खर्रा उतरने के लिए पहले से भी बेहतर विकास कार्य और सेवा करने की कोशिश करूंगी।आप जनता जनार्दन से सादर प्रार्थना है कि आप मेरी जीत को किसी की भी हार के रूप में वर्णित नहीं करें,यहआप सबकी जीत है।आप सबकी इस जीत से मेरे आजीवन समाज सेवा के संकल्प को और उर्जा मिली है।

Karunakar Ram Tripathi
183

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap