विशिष्ट बी टी सी शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त किया।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिला कार्यालय बर्रा दो में 2004 बैच के शिक्षकों को अभी तक पुरानी पेंशन का लाभ न देने पर रोष व्यक्त करने के साथ प्रारम्भ की गई। विशिष्ट बी टी सी 2004 बैच के शिक्षकों का विज्ञापन जनवरी फ़रवरी माह वर्ष 2004 में 46, हज़ार पदों के सापेक्ष्य हुआ था छह माह का प्रशिक्षण भी मार्च 2005 तक पूर्ण हो चुका था परंतु विभाग द्वारा समय पर परीक्षा न आयोजित करने के कारण विशिष्ट बी टी सी प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिल सका था । उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश के अनुसार यदि जिन पदों का विज्ञापन नई पेंशन नीति लागू होने के पूर्व हो चुका है न तो और पदों पर चयनित शिक्षकों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देय होगा परंतु बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस बात को निरंतर नकारा जा रहा है विधान परिषद उत्तर प्रदेश में भी कानपुर उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र के एम एल सी माननीय अरूण पाठक जी ने इस विषय को उठाया परंतु विभाग द्वारा नकारात्मक उतार ही दिया गया लगाया कहा गया कि विशिष्ट बी टी सी का विज्ञापन प्रशिक्षण का विज्ञापन था नियुक्ति का विज्ञापन नहीं था जबकि शिक्षकों का यह कहना है कि विशिष्ट बी टी सी 2004 बैच के शिक्षकों का मात्र विज्ञापन वर्ष 2004 जनवरी एवं फ़रवरी माह में राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद द्वारा निकाला गया था इसके पश्चात कोई भी विज्ञापन विभाग ने नहीं निकाला था राज्य शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण अनुसंधान परिषद के द्वारा जारी जनवरी एवं फ़रवरी माह , वर्ष 2004 में विज्ञापन को ही नियुक्ति का विज्ञापन मानना चाहिए लेकिन विभाग इस शासनादेश के लागू होने के पूर्व के माननीय उच्च न्यायालय के अन्य केसों का हवाला देकर शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने से इंकार कर रहा है विभाग का कहना है प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉ. आशीष कुमार दीक्षित ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के भविष्य को लेकर संगठन न केवल चिंतित है बल्कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी बात उचित पटल पर निरंतर रख भी रहा है।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कानपुर उन्नाव खण्ड के स्नातक विधायक अरुण पाठक का सदन में विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की बात रखने के लिए आभार व्यक्त किया गया
बैठक के दौरान शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति आदि पर भी चर्चा हुई।बैठक में अभय मिश्र,डा आशीष कुमार दीक्षित, पीताम्बर पाल, मलय कुमार गुप्ता,नीलम मिश्रा सलिता सिंह,विमल तिवारी,रीता झा,प्रीति तिवारी, सुधा गौतम,नीतू पाण्डेय,अरूण कुमार झा, जी पी मिश्रा , अजय कोरथा इत्यादि उपस्थित रहे!