Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:14 PM
अपराध / May 16, 2025

चोरी के शक में एक नाबालिग को पेड़ में बांधकर तालिबाना अंदाज में की पिटाई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक नाबालिक जिस उम्र 15 वर्ष की बताई गई है,उसे चोरी करने के शक में घर से पकड़ कर लाकर पेड़ में बांधकर, हाथ पैर बांधकर,तालिबाना अंदाज में जमकर पिटाई की गई,जिस घर से मोबाइल और रुपए की चोरी का इल्जाम लगाया गया है,उसके मकान मालिक,जनसारअंसारी जो

चनपटिया थाना क्षेत्र के करणपट्टी गांव निवासी बताए गए हैं। इतनी दरिंदगी,बेरहमी से इस नाबालिक की पिटाई की गई कि वह बेहोश होकर गिर गया,पुलिस को सूचना देने पर वह घटनास्थल पर पहुंचकर उस नाबालिक को अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया।स्थानी लोगों ने पुलिस से मांग की है कि उक्त अभियुक्त को पड़कर जेल के सलाखों में डाला जाए। इस घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में रोष व्याप्त है।पुलिस ने बताया है कि परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने के बाद अग्रतर करवाई जाएगी,पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने संवाददाता कि जिस व्यक्ति की द्वारा ऐसा घृणित कार्य किया गया है,उसने कानून को अपने हाथ में लेकर गलत काम कर मानवअधिकार का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया है,इसको न्यायालय से

सजा मिलेगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap