Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:16 PM

बिजली का जर्जर पोल गिरने से बाइक सवार युवक हुआ घायल, हुआ हंगामा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक बाइक सवारी युवक पर बिजली का जर्जर पोल गिरने से बुरी तरह घायल हो गया, इसका बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, स्थानीय लोगों ने उसे आनंद फाइनेंस में इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि घटना नौतन थाना क्षेत्र के खड़ा पंचायत,वार्ड नंबर 4 की बताई गई है,घटना के बारे में संवाददाता को ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि बिजली का पोल बहुत दिनों से जर्जर हो गया था,इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है,विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। इथाइल युवक की पहचान नौटंकी खड़ा ग टोला निवासी अवध पटेल के 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है। रवि अपने बच्चों को विद्यालय से लाने खड़ा पतहरी स्कूल जा रहे थे,इसी दौरान यह घटना हो गई।

घटना में युवक का हाथ टूट गया,सर पर भी गंभीर चोट आई है,स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद ग्रामीणों ने पावर हाउस में फोन पर बिजली सप्लाई बंद कराया,इसके बाद युवक को पोल से निकाल गया,घटना में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिससे ग्रामीण काफी नाराज है, ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग का जर्जर पोल पर ध्यान नहीं देता है,सिर्फ बिजली बिल जमा होना चाहिए,इसके लिए काफी दबाव बिजली उपभोक्ताओं पर रहता है।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap